जोधपुर में PUBG गेम ने ली 1 की जान , क्या आप भी PUBG खेलते है ?

0






जोधपुर में pubg गेम खेल कर एक युवक ने फांसी का फंदा अपने गले में दाल सुसाइड कर लिया | राजस्थान प्रांत का ये इस तरह का पहला मामला सामने आया है | युवक के पिता सरकारी कर्मचारी है  | पिछले कई महीनो से pubg खेलने की आदत ने घरवालों को भी परेशान कर रखा था |

MAN-SUICIDE-AFTER-PLAYING-PUBG


जोधपुर के प्रतापनगर क्षेत्र के लाला लाजपत रॉय कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने pubg गेम खेल फांसी का फंदा चुम लिया | पिछले 4 महीनो से pubg की ऐसी आदत पड़ी की , हर किसी को परेशांन कर दिया | कई बार उसे pubg  की लत को छुड़ाने के प्रयास किये गए | मगर जब घर वाले नहीं होते तो वो अकेला घर पर ही pubg  गेम खेलता था |








रविवार को जब सभी घर वाले बाहर गए हुए थे तब भी युवक घर पर रुक कर pubg  ही खेल रहा था| गेम खेलने के बाद उसने खुदखुशी कर ली | उस समय घर वाले रावण का चबूतरा प्रदर्शनी देखने गए हुए थे |

युवक के पिता के अनुसार उसके 2 पुत्र और पत्नी बाहर गए हुए थे | 21 साल का बेटा चंद्रप्रकाश घर पर ही रुका हुआ था | काफी देर तक वह PUBG खेलता रहा और बाद में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा लिया| माँ जब घर लौटी तब शव लटका हुआ मिला | तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोसित कर दिया |








बताया जा रहा है की मृतक चंद्रप्रकाश BA द्वितीय वर्ष का छात्र था | PUBG  गेम की लत ऐसी लगी की समय पर घर नहीं आता था | ना समय पर खाना खता था और ना ही नींद लेता था | उसके व्यवहार में भी काफी परिवर्तन आ गया था | तभी घर वालो को उसके PUBG गेम के बारे में पता चला | कई बार उसे इस गेम को खलेने से मना किया गया | लेकिन घर वालो के कंही बाहर जाते ही वह फिर से PUBG खलने लगता |     
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)