जोधपुर के माथे पर लगा कलंक || बेटी को बनाया निशाना ओर.....

0







जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र में एक आदमी ने अपनी ही सौतेली बेटी से 3-4 महीने तक रेप किया | सौतेली पुत्री की उम्र मात्र तेरह साल है | इतना सब कुछ सहने के बाद जब लड़की से ये सब बर्दास्त नही हुआ तो ननिहाल जाकर अपनी मामी को सारी बात बताई | लड़की के मामा ने सूरसागर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है | आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है |

jodhpur sursagar case

थानाधिकारी ईश्वरचसन्द पारीक के अनुसार 13 साल की बालिका की शिकायत के आधार पर उसके सौतेले पिता पर बलात्कार ओर पोक्सो एक्ट के अनुसार मामला दर्ज कर , आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है | 
पीड़ित लड़की का मेडिकल करवा कर उसके बयान दर्ज कर लिए गए है | 










पीड़ित लड़की के पिता की मौत 2012 में हो गई थी | उसके बाद पीड़ित की माँ ने आरोपी से 2013 में दूसरी शादी कर ली | महिला के पहले पति से 4 पुत्रियां है | 2 ननिहाल ओर 2 आरोपी के साथ रहती है | आरोपी के एक पुत्र भी है | आरोपी अपने घर में हेंडीक्राप्ट का काम करता है | लड़की की माँ प्राइवेट जॉब करती थी | 










पिछले 4-5 महीनों से जब मां अपनी नोकरी पर निकल जाती थी तो आरोपी पिता अपनी 13 साल की सौतेली बेटी का रेप करता था | यही नही , लड़की को मुँह बन्द रखने को भी बोलता था | मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था | इस तरह से 3-4 महीने से लड़की को अकेला पाकर घर में लगातार यौनशोषण करता रहा | 



Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)