पुलिस वाले खुद ही फंस रहे है इस नए कानून में , लोग बना रहे है वीडियो 😝😝

0







मोदी सरकार ने हाल ही में लोगो की सुरक्षा को देखते हुए  Motor Vehicles (Amendment) Act 2019 लागु किया है | इस बिल के जरिये सरकार लोगो में ट्रैफिक नियमो की पालना करने के लिए ऐसा माहौल बनाना चाहती है की जिससे लोग ट्रैफिक नियम नहीं तोड़े | जिस दिन से ये नया कानून लागु हुआ है तब से लोगो से भारी भरकम जुर्माना वसूला जा रहा है | पुलिस वाले दौड़-दौड़ कर नियमो को तोड़ने वालो को पकड़ रही है | पर ये कानून अब पुलिस वालो पर भी भारी पड़ता नज़र आ रहा है | 

Motor Vehicles (Amendment) Act 2019

गाड़ी की कीमत से ज्यादा चालान :-

ट्रैफिक नियम को तोड़ना लोगो को अब भारी पड़ रहा है | जो लोग नियमो की पालना नहीं कर रहे है उन से भारी जुर्माना वसूला जा रहा है | दिल्ली में एक शख्स को इन नियमो को तोड़ना काफी भारी पड़ गया | शराब के नशे और बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए पकडे जाने पर शख्स को 23000 रूपए का चालान थमा दिया गया | मजे की बात ये थी की चालान भरने की जगह शख्स ने अपनी बाइक को ही आग के हवाले कर दिया | इसी तरह एक ऑटो चालक पर 47000 रूपए का चालान थोप दिया गया | 4 सितम्बर को ही एक ट्रक चालक पर 50000 रूपए का जुर्माना लगाया गया |  









पुलिस वालो को ही भारी पड़ रहा ये नया नियम :-   

जब से ये नया कानून आया है लोग जागरूक होते दिख रहे है | लोगो की ये जागरूकता अब पुलिस वालो पर ही भारी पड़ती नज़र आ रही है | लोग जँहा भी पोल्स वालो को बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए देखते है , मोबाइल से उनका वीडियो बना फेसबुक पर डाल देते है | कुछ लोग और खासकर युवा , बिना हेलमेट वाले पुलिस वालो से ही सवाल जवाब करते है | 

हाल ही ऐसी दर्जनों वीडियो वायरल हुई है जिसमे पुलिस वाले बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए नज़र आ रहे है | लोग फेसबुक लाइव पर उसने सवाल जवाब करते नज़र आने लगे है | यदि मीडिया आंकड़ों की माने तो अभी तक 51 पुलिस वालो का चालान बन चूका है | 

परेशांन लोग पुलिस वालो की कर रहे है कुटाई :- 

नए कानून से परेशान लोग अब पुलिस वालो की ही पिटाई करने लगे है | UP और राजस्थान में हुई कुछ घटनाओ में लोग पुलिस वालो को पीटते नज़र आ रहे है | ऐसी ही एक घटना में एक शख्स ने पुलिस वालो का ईंट से सिर ही फोड़ डाला | कई वायरल वीडियो में पुलिस वालो को थप्पड़ पड़ते नज़र आ रहे है | 









जुर्माने के डर से हवा निकाल पैदल चलते लोग :- 

फेसबुक पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोग अपनी गाड़ी की हवा निकाल पैदल ही पुलिस वालो के सामने से निकलते हुए देखे गए | उनको जाते हुए देख पुलिस वाले भी कुछ नहीं करते दिखे | लोगो ने इस वीडियो को खूब शेयर किया और साथ में सलाह भी देते हुए नज़र आ रहे है | उनके अनुसार " 5000 का चालान देने से अच्छा अपने टायर की हवा निकाल थोड़ा पैदल चल लो , आगे मात्र 10 रूपए में हवा भर जाएगी | "
Note :- इस लेख में लिखी प्रत्येक जानकारी फेसबुक से जुटाई गई है | 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)